आठनेर की युवती एवं हिवरा के युवक ने आत्मबल से हराया कोरोना को

Estimated read time 1 min read

बैतूल। जिले के आठनेर निवासी 22 वर्षीय युवती, जो कि मुंबई के एक अस्पताल में कार्यरत हैं, 17 मई को आठनेर अस्पताल पहुंची। यहां क्वारेंटाइन सेंटर में युवती को भर्ती किया गया। इसी प्रकार हिवरा निवासी 25 वर्षीय युवक 14 मई को मुंबई से आया एवं हिवरा के क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटाइन किया गया। दोनों के सेम्पल पॉजीटिव आने पर सतत् स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई।
सीएमएचओ ने बताया कि युवक एवं युवती की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने पर 03 जून 2020 को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आठनेर टीम ने पुष्पवर्षा एवं हम होंगे कामयाब गाने के साथ दोनों को अपने गृहग्राम के लिए विदा किया। टीम द्वारा कोरोना से स्वस्थ हुए युवक तथा युवती के हौंसले एवं कोरोना टीम आठनेर पर विश्वास की सराहना की गई।
दोनों मरीजों के ठीक होने में आठनेर के बीएमओ डॉ. ऋषि माहोर, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. सुमित पटैया, डॉ. प्रीति नरवरे, डॉ. सुशील सोनी, डॉ. शरद जितपुरे, फार्मासिस्ट श्री अमित सोनी, श्री नितेश धोटे, एलएचव्ही सुश्री मंगला कुबड़े, स्टाफ नर्स श्रीमती पूजा मालवीय, श्रीमती अरूण डढोरे, श्री आशीष पड़ोसिया, श्री अनिल सांडे, स्टाफ नर्स सुश्री पूजा कहार, सुश्री अरूण चौरे, सेनेटाइजेशन श्री किशन बारस्कर, श्री सुनील उइके, भोजन एवं सफाई व्यवस्था सुपरविजन श्री आशीष गढ़ेकर, भोजन निर्माण-वितरण कार्य श्री रमेश रावन्धे का सहयोग रहा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours