आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सैनिकों का सम्मान

Estimated read time 0 min read

सारनी। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी मेंभूतपूर्व सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम में छात्राओं के द्वारा भारत माता देशभक्ति पर आधारित गीत कविताएं नाटक और नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती और भारत माता की छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, समाजसेवी और कवि सीएस वर्मा, क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिक संभाजी डहारे ,विनोद कुमार झा, रूपलाल ऊईके और दिलीप यादव उपस्थित थे।भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा छात्राओं को मोटिवेशनल संदेश देशभक्ति के आधार पर दिए गए। छात्राओं को सेना में कैसे केरियर बनाया जाता है इसकी भी जानकारी दी गई। शिक्षक सुनील चौधरी ने संदेशे आते हैं जैसे देशभक्ति गीतों को गाकर सैनिकों का सम्मान किया। वरिष्ठ शिक्षिका अंजनी भालेकर ने छात्राओं को देश भक्ति के बारे में संदेश दिया।इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष बहादुर थापा ने हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी छात्राओं को दी। और प्रेरित किया 11 अगस्त से अधिक से अधिक संख्या में हर घर तिरंगा फहराया जाए। कार्यक्रम का संचालन रेड हाउस की छात्राएं करुणा और ताजमीन खान ने किया। आभार प्रदर्शन शिक्षक शंकर भंडारे ने किया। इस अवसर पर शाला परिवार और समस्त छात्राएं उपस्थित थी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours