सारनी। शासकीय महाविद्यालय सारनी में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ.प्रमिला वाधवा एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.शोभना जैन के निर्देशन में आयोजित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष विंग प्रभारी श्री प्रदीप पन्द्राम एवं महिला विंग प्रभारी डॉ रश्मि रजक के द्वारा किया गया। कार्यकम का मंच संचालन श्रीमती निकिता सोनी द्वारा किया गया जिसमें कुमारी श्रद्धा वागद्रे का पूर्ण सहयोग रहा इस कार्यकम समस्त छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रश्न मंच में प्रथम स्थान पर
सरस्वती मंडल बी.ए.तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर शैलेन्द्र ब्रहमे बी.एस.सी. तृतीय वर्ष, व रीना
साहू बी.ए. प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान पर आरती पवार रहे। तथा करिश्मा बामने एवं दीपा उइके ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में कोविड19 के मापदंडों का पालन करते हुये छात्र छात्रायें महाविद्यालय स्टाफउपस्थित रहा।
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शासकीय महाविद्यालय में हुआ प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन
+ There are no comments
Add yours