अवैध मांस विक्रेताओं से हो रहा नुकसान, कार्रवाई की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन

Estimated read time 0 min read

सारनी। लॉकडाउन के दौरान अन्य व्यवसायों के साथ मीट, मांस की दुकानें भी प्रभावित हुई हैं। इन्हें खोलने के लिए कोई ठोस गाइड लाइन भी नहीं आई। अब अनलॉक 1.0 में गैर लाइसेंसी मांस विक्रेता बिक्री कर रहे हैं। इससे लाइसेंस धारी विक्रेताओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अवैध विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।
अनलाक 1.0 में कई व्यवसायों को खोले जाने की अनुमति नहीं मिली है। मांस विक्रेताओं ने नगर पालिका पहुंचकर सीएमओ सीके मेश्राम से मुलाकात की। उन्होंने व्यापारी संघ अध्यक्ष विनय मालवीय के साथ अपनी समस्याएं बताईं। मांस विक्रेता गणेश उत्तमराव मदने, अशोक मांडवे, सुनील संजय माकोड़े, राजेंद्र रायगोले, राजा कुरैशी, अलीम कुरैशी, निजाद कुरैशी, गुड्‌डू कुरैशी समेत अन्य ने बताया वार्डों में कई अवैध विक्रता व्यवसाय कर रहे हैं। जबकि इनके पास कोई लाइसेंस भी नहीं है। ऐसे में घटना हो सकती है। सीएमओ ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने मीट, मछली, मटन की दुकानें तय स्थानों पर व्यवस्थित लगाने की मांग की।

More From Author

+ There are no comments

Add yours