सारनी। नगर पालिका सारनी द्वारा अंतगर्त असंगठित कामगारों के एकीकृत पंजीयन हेतु कंप्यूटर सेंटरों की स्थापना की गई, जहां पर हितग्राहियों का पंजीयन किया जाएगा। नगर पालिका सारनी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए शहरी असंगठित कामगारो के एकीकृत पोर्टल पर पजीयन के संबंध में पथ व्यवसायियों के ऑनलाईन पंजीयन हेतू क्षेत्रान्तर्गत कम्प्यूटर सेन्टरों की स्थापना की गई है। जहाँ पर हितग्राहियों का पंजीयन किया जायेगा। जिस हेतु 3 पंजीयन सेंटर बनाए गए हैं। जिसमें नगर पालिका सारनी, नपा फायर स्टेशन पुलिस चौकी पाथाखेडा, आनंद परिसर बगडोना में समय सुबह 11 से शाम 5 बजे तक पंजीयन सेंटर का संचालन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद सारनी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहरी असंगठित कामगारों के पंजीयन हेतु हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज स्वंय को लाना होगा। जिसमें आधार कार्ड की छाया प्रति, हितग्राही का समग्र आई.डी. 9 अको की, बैंक पास बुक की छाया प्रति, आधार से लिंक मोबाईल नम्बर लेकर आना होगा, इसके पश्चात हितग्राही का पंजीयन किया जाएगा।
नगरीय निकाय के 4 सेंटरों पर होगा शहरी असंगठित कामगारों का पंजीयन
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours