अब घर में लोहारी का कार्य कर दो सौ रूपए प्रतिदिन कमा रही सरला

Estimated read time 1 min read

बैतूल। जिले के विकासखण्ड प्रभातपट्टन के ग्राम बिरूलबाजार निवासी श्रीमती सरला अपने पति मधु विश्वकर्मा के साथ गांव में ही दूसरे के खेतों में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है। कोरोना महामारी के कारण रोजगार नहीं होने से उन्हें अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही परिवार के भरण-पोषण करने में भी दिक्कतें आईं।
सरला ने बताया कि उन्हें आजीविका मिशन के तहत मुख्यमंत्री पथ विके्रता योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने ऋण के लिए पंजीयन कराया। सितम्बर 2020 में मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के तहत सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बिरूलबाजार द्वारा उन्हें 10 हजार रूपए का ब्याज रहित ऋण दिया गया। इस राशि से सरला ने अपने पति के साथ मिलकर गांव में लोहारी का काम शुरू किया, जिससे प्रतिदिन 200 से 250 रूपए की आमदनी हो रही है। सरला बताती है कि अब वह अपने घर से ही लोहारी का कार्य करके खुश है एवं परिवार के साथ अच्छा जीवन व्यतीत कर रही है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours