बैतूल। भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को भाजपा सुषासन दिवस के रूप में मनाती है। इस दिवस पर पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित पूरे जिले में आयोजित किए जाएगें। इसी संदर्भ में जिला कार्यालय विजय भवन में दीवार चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें अटलजी के शासन के समय की जनकल्याणकारी योजनाओ को दीवार पर उकेरा जाएगा। प्रतियोगिता प्रभारी श्रेणिक जैन ने बताया कि प्रतियोगिता अटलजी के जन्मदिन 25 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में पंजीयन कराने वाले प्रथम 25 प्रतियोगियो को ही प्रवेष दिया जाएगा। प्रतियोगिता मे प्रवेष हेतू प्रभारी श्रणिक जैन के वाटसएप नंबर 9907062003 पर पंजीयन किया जा सकेगा। पंजीयन हेतू 24 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकेगा। पंजीयन में नाम आयु कक्षा का उल्लेख करना होगा। प्रतियोगिता में चार वर्ग समूह होगें। जिनमें कक्षा 1 से 5 वीं,कक्षा 6 से कक्षा 8वीं ,कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक एवं ओपन वर्ग होगा। प्रतियोगिता हेतू रंग एवं अन्य सामाग्री प्रतिभागी को स्वयं लानी होगी। शाम 4 बजे प्रतियोगिता के संपन्न होने के बाद 5 बजे विजेताओ को पुरूस्कार वितरण किया जाएगा। श्री जैन ने बताया प्रतियोगिता में निर्णायको का निर्णय ही अंतिम होगा।
अटलजी की जयंती पर विजय भवन में होगी चित्रकला प्रतियोगिता
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours