बैतूल। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती 25 दिसंबर को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर दीवार चित्रकला (वॉल पेंटिग) प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी और प्रतियोगिता संयोजक श्रेणिक जैन ने बताया कि इसमें सभी आयु वर्ग को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित की गई है। जुनियर वर्ग में कक्षा 1 से 7 तक एवं सीनियर वर्ग ओपन होगा। जिसमें किसी भी आयु वर्ग का प्रतिभागी भाग ले सकेगा। समापन पर पुरूस्कार वितरण किया जाएगा। विजेताओ को नगद राषी ,ट्राफी एवं प्रमाण पत्र दिए जाएगें। साथ ही सभी प्रतिभागियो को भी प्रमाण पत्र दिए जाएगें। प्रतियोगिता में निर्णायक का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।
अटलजी की जयंती पर विजय भवन में होगी वॉल पेंटिग प्रतियोगिता
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours