अंडर 18 खिलाडियो के बीच मैच मे चयननीत हुए खिलाड़ी इंटर ड्रिस्टिक खेलने नर्मदा पुरम रवाना

Estimated read time 0 min read
  • खिलाडियो ने दो मिनिट का मौन रखकर संजय प्रजापति को दी श्रद्धाजली

सारणी। आई एफ सी ए जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान मे आज अंडर 18 का चयन मैच करवाया गया जिसमें 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया अंतिम 15 खिलाडियो की लिस्ट बनाई गई जो नर्मदा पुरम में होने वाले इंटर डिस्ट्रिक में भाग लेगी। पहला मैच हरदा बैतूल दूसरा मैच होशंगाबाद बेतुल खेलेगी
आज अंडर 18 ए ने 45 ओवर में 105 रन बनाएं तनिष्क ने 43 रन और साफान ने 16 रन वही भी टीम से गेंदबाजी करते हुए अल्पेश ने 6 विकेट 21 रन देकर लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंडर 18 बी टीम 20 ओवरों में बिना विकेट खोए 106 रन बनाएं साहिल कवड़े ने 74 बॉल पर 52 रन और लक्ष्य ने नाबाद 28 रन की पारी खेली अंडर 18 बी टीम 10 विकट से से यह मैच जीता। इस मैच के अंपायर रहे प्रदीप पंडाग्रे रहे। मैच के उपरात जन आर्दश स्पोटस क्लब के सदस्य एव डब्लू सी एल के जाने माने खिलाड़ी अजय प्रजापति के भाई जन आर्दश स्पोटस क्लब के सदस्य संजय प्रजापति के दुखद निर्धन पर खिलाडियो ने दो मिनिट का मौन धारण कर उन्हे श्रद्धाजंली अर्पित की।
आज अंडर 18 ट्रायल मे जन आदर्श स्पोटस क्लब के संरक्षक रंजीत सिंह कोच मुकेश भालेकर डीसीए कोच मोइज मंजूरी, खुशी लाल पवार, हेमंत, प्रतीति, मनीष मस्की, गणेश मशकी उपस्थित रहे। अतिथियो ने अंडर 18 टीम जो जिला खेलने जा रही है उनको शुभकामनाएं और बधाई दी। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours