अंडर 14 क्रिकेट मैच मे आईएफसीए जनआर्दश स्पोर्टस क्लब ने एंकेड़मी नर्मदापूरम को 8 विकेट से हराया

Estimated read time 0 min read
  • नगर पालिका अध्यक्ष, उपाघ्यक्ष, विधायक प्रतिनिधी ने ग्राउण्ड पहुंचकर बच्चो का हौसला अफजाई की

सारनी। श्री अटल बिहारी वाजपेयी फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा मे  मंगलवार 31 जनवरी को अंडर 14 क्रिकेट मैच का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बर्दे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, जन आदर्श सस्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक जीपी सिंह खुशीलाल पवार,मिन्टू बोरा,मुकेश भालेकर,निरज गौर,अजय प्रजापति,पार्षद योगेश बर्डे,गणेश महस्की, जफर अंसारी, संजीत चौधरी के आतिथ्य में शुभारंभ किया गया।
शुभारंभ मौके पर नर्मदापूरम ऐकेड़मी एवं आईएफसीए जन आर्दश क्लब के टीम के बीच मैच 50= 50 ओवर  खेले गए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए नर्मदापूरम ऐकेड़मी अंडर 14 ने 10 विकेट खोकर 155 रन बनाये।अंडर 14 के बल्लेबाज पर्जावन ने 39 यूवी 21 रोहित ने 21 रन बनाये। आईएफसीए जनआर्दश क्लब के गेन्दबाज मीहिर यादव ने 9 रन देकर 3 विकेट सकक्षम महाले ने 54 रन देकर 3 विकेट लिये। जवाबी पारी खेलते हुए आइएफसीए जन आर्दश क्लब के बल्लेबाज हिमांशु के शानदार 65 बाल पर 84 रन बनाकर  आईएफर्सीए जन आर्दश क्लब ने 2 विकेट खोकर 158 रन बनाकर 8 विकेट से यह मैच जितकर सिरिज मे 1=0 से बढ़त बना ली। दुसरा मैच 1 फरवरी को खेला जायेगा ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours