BJP दफ्तर में विधायक दल की बैठक

Estimated read time 1 min read
  • विधायकों को बताया 5 महीनों का रोडमैप, CM बोले- कई विषयों पर चर्चा हुई

भोपाल। प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार शाम को बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। इस दौरान विकसित भारत यात्रा का प्रजेंटेशन हुआ। साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अगले 5 महीने का रोडमैप भी दिया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि परंपरा के तहत विधायक दल की बैठक आयोजित की है। जिसमें विधानसभा के विकास, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन, विकसित भारत संकल्प यात्रा के संचालन समेत कई विषयों पर चर्चा हुई है। कई अच्छे कामों के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों से भी विधायकों को अवगत कराया गया। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- विकसित भारत संकल्प यात्रा को सरकार की योजना के साथ जमीनी स्तर पर ले जाने के निर्देश दिए हैं। इस यात्रा में सभी लोगों की सहभागिता बने, ये सुनिश्चित किया है। भारत के अंदर हम इस यात्रा को यशस्वी बनाएंगे। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भी तैयारी की जा रही है।
पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान नहीं हुए शामिल
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल नहीं हुए। वे बुधवार को ही विधानसभा सत्र के बाद अमरकंटक के लिए रवाना हो गए। 2 दिनों तक शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ अमरकंटक में ही रहेंगे।
बैठक में शामिल होने पहुंचे ये विधायक
विधायक दल की बैठक में शामिल होने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, विधायक भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा, राकेश सिंह, प्रीतम लोधी, सुरेंद्र पटवा, उषा ठाकुर, ओमप्रकाश धुर्वे, बिसाहुलाल सिंह, प्रभुराम चौधरी, हरदीप सिंह डंग, जजपाल सिंह जज्जी, कुंवर सिंह टेकाम, नीरज सिंह समेत अन्य विधायक पहुंचे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours