- 9 नवम्बर के एपिसोड के 10 लखपति में शामिल हुई अनिता
- एनएमओपीएस संगठन ने दी बधाई

बैतूल। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रभुढाणा में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षिका एवं नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम बैतूल महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता सोनारे ने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के माध्यम से 1 लाख रुपए जीते।श्रीमती सोनारे कौन बनेगा करोड़पति 9 नवम्बर के एपिसोड के 10 लखपति में में शामिल हुई है।उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पिछले कई सालों से केबीसी को होस्ट करते आ रहे हैं। एक ओर जहां प्रतियोगी हॉट सीट पर बिग बी के सामने बैठकर अपने सपनों को पूरा करते हैं तो वहीं कौन बनेगा करोड़पति घर बैठे दर्शकों को भी केबीसी प्ले अलांग के जरिए इनाम जीतने का मौका देता है। केबीसी प्ले अलॉन्ग में इस बार हर दिन दस विजेताओं को प्रतिदिन 1 लाख रुपए जीतने का मौका मिल रहा है। इस साल प्ले अलॉन्ग में दर्शक टीम बनाकर भी खेल सकेंगे। केबीसी के माध्यम से 1 लाख जीतने पर एनएमओपीएस बैतूल की टीम एवं समस्त जिले वासियों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है। बधाई देने वालों में रवि सरनेकर, राजेंद्र कटारे, धनराज पाटिल, गोकुल झरबड़े, श्यामदेव ब्राह्मणे, साहेबराव चिल्हाटे, लीलाधर नागले, भीम लांजीवार, अतुल आर्य, सचिन राय, आरके मालवीय, नन्दकिशोर इवने, राजकुमार राठौर, गंगाराम घुड़ाले, रवि अतुलकर, विजय कोरी, राजू आठनेरे, मनोज आर्य, ब्रजेश गढ़वाल, संतोष मर्सकोले, विजय साहू, अशोक घोड़की, विवेक तिवारी, राजेश मन्नासे, दिनेश सोनारे, जगदीश मिसर, नारायण मनोहरे, ओमप्रकाश नावँगे, भीमरव दवन्डे, केएल जितपुरे, अभिलाषा बाथरी, सीमा भदौरिया, आरती सातनकर, सरस्वती लोखंडे, रश्मि मोहबे, सरिता चौहान, प्रेमवती उईके, गौरी टिकरिया, माया भूमरकर, सीमा असवारे, अरुणा महाले, आशा कावरे, पुष्पा सिंगारे शामिल है।