• फोरलेन पर हादसा, 5 किलोमीटर दौड़ी ऑटो एम्बुलेंस

बैतूल। शहर में संचालित जीवन रक्षा प्रकल्प ऑटो एम्बुलेंस योजना से जुड़े ऑटो चालक द्वारा फोरलेन पर हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार के दौरान शिक्षक की सांसे टूट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 4.45 पर भारत भारती जोड़ पर फोरलेन के बीचों बीच एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने कालापाठा निवासी 52 वर्षीय शिक्षक  मनोज अग्रवाल की बाईक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे के बाद यहां मौजूद लोग घायल का वीडियो बनाते रहे, लेकिन घायल की मदद के लिए कोई सामने नहीं आया। इसी बीच वहां से गुजर रहे ऑटो एम्बुलेंस चालक भुरू युसुफ फजलानी ने अपनी ऑटो घायल के पास रोकी। यहां  एक होटल के संचालक की मदद से घायल को ऑटो से जिला अस्पताल लाया गया। शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ऑटो चालक ने मददगार होटल संचालक को वापस होटल भी पहुंचाया। घायल शिक्षक के सर में गंभीर चोट आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति के ऑटो एम्बुलेंस योजना सेवा प्रकल्प से सैकड़ों घायलों को मदद मिली है। गत 1 अक्टूबर को ही 4 वर्ष पूरे हुए है। समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, सहयोगियों ने ऑटो एम्बुलेंस चालक के साहस और सेवा कार्य की सराहना की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *