सारनी। युवा, होनहार, मेहनती, साहसी और राष्ट्रीय  एवम् प्रान्तीय पुरस्कारों से सम्मानित ओरेटर, डिबेटर अनुभव भट्ट को नैशनल पीपुल्स फ्रंट के युवा विंग के राष्ट्रीय युवा संगठन सचिव* पद पर नियुक्ति दी गई , उनके नाम का प्रस्ताव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नैशनल अवार्डी रिटायर्ड कमांडैट श्री निर्मल सिंह परिहार जी ( राजस्थान ) ने किया । राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री गोरव अग्रवाल जी ने उनके नाम का अनुमोदन किया,राष्ट्रीय कोर कमेटी की सहमति के बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य श्री पंकज शर्मा जी ने अनुभव भट्ट जी के युवा विंग के नये राष्ट्रीय सगंठन सचिव बनाने की घोषणा की!
श्री पंकज शर्मा जी ने कहा कि अनुभव भट्ट जी की आयु कम है पर बहुत ही परिपक्क, मजबूत  और प्रतिभा के धनी है उम्मीद ही नहीं पूरा भरोसा है कि वो युवा पीढ़ी को एक नयी सोच और नई दिशा देंगे! परिवार,ओर देश का नाम रोशन करेंगे!    युवा वर्ग को आ रही परेशानयो को हल करने के लिए जी जान लगा देंगे व तन मन धन से पूरी निष्ठा से युवाओं को संगठित कर उनके हक की लड़ाई लडेंगे! उनकी इस नियुक्ति का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा भट्ट जी,राष्ट्रीय प्रचार सचिव श्री वीरेन्द्र झा ने मध्य प्रदेश से,राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री नरेंद्र जी  ने मुम्बई से व अन्य कई राष्ट्रीय व प्रान्त स्तर के नेताओं ने स्वागत किया है!

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *