सारनी। अखिल भारत  हिंदू महासभा  की एक बैठक  बैतूल के  आभाश्री होटल में  रखी गई।  जिसमें  शिवकुमार  भार्गव प्रदेश अध्यक्ष,राममूर्ति हरदेनिया संभाग अध्यक्ष, हरि शंकर साहू संभागीय संगठन मंत्री, बृजेश मिश्रा कार्यकारी जिलाध्यक्षभोपाल, अनुराग संभागीय सचिव अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों के साथ संगठन विस्तार हेतु आभा श्री होटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला बैतूल कार्यकारिणी के गठन बाबत विचार विमर्श करने के साथ-साथ ऋषि पाल सिंह जादौन को अखिल भारत हिंदू महासभा जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष ऋषि पाल सिंह जादौन ने अपने आभार व्यक्त करते हुए कहा की वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय से स्वागत वंदन अभिनंदन करता हूं और दी हुई जिम्मेदारी को सत्य निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने  संगठन विस्तार हेतु प्रयास करूंगा ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *