आमला। जरूरत के समय अगर किसी रोगी को रक्त न मिले, तो उसकी मृत्यु निश्चित होती है। भारत में हर साल लाखों लोग समय पर रक्त न मिल पाने के कारण मर जाते हैं। रक्तदान का महत्व और उसके लाभ लोगों के बताने का जिम्मा, जनसेवा कल्याण समिति आमला के युवाओ ने उठाया है। सोमवार जनसेवा कल्याण समिति के सदस्य अमित यादव के जन्मदिन के अवसर पर समिति द्वारा आमला के जनपद  चौक  पर आने जाने वाले वाहनों को रोककर उनके वाहनों एवम थाना आमला के कर्मचारियों के वाहनों पर रक्तदान जागरूकता के स्टीकर चिपकाए गये एवं शपथ दिलायी गयी,जिससे लोग रक्तदान के प्रति जागरूक हो सके साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए मास्क वितरित किये गए।
रक्तदान जागरूकता के इस अभियान के बारे में समिति के अमित यादव ने बताया कि जिला ब्लड बैंक अधिकारी डॉक्टर अंकिता सीते जी की प्रेरणा से ही यह रक्तदान जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है एवं आम जनता को रक्तदान का महत्व समझा रहे हैं। 
समिति के राहुल धेण्डे ने बताया कि समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है जिससे जरूरतमन्दों को रक्त की कमी न हो सके। समिति द्वारा वाहन चालकों को जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम के तहत उपस्थित लोगों को रक्तदान जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई एवं मास्क वितरित किये गए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *