सारनी। विद्युत क्षेत्र के निजीकरण को लेकर 8 नवंबर 2020 को भोपाल में सभी  संगठनों की पुनः  बैठक  होगी जिसमें विद्युत क्षेत्र को निजी हाथों में देने के सरकार के प्रयास के विरोध  में मध्यप्रदेश में सभी प्रमुख विद्युत संगठन एक मंच पर आकर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।पावर इंजीनियर एंड एम्प्लाइज एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप गुर्जर, प्रदेश प्रचार सचिव सुनील सरियाम ने बताया की भोपाल में सभी संगठन निजीकरण के खिलाफ एकजुट होकर रणनीति बनाएंगे एवं पूरी शक्ति से एकजुट होकर हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे विद्युत कंपनियों का निजीकरण किसी हालत में नहीं होने देंगे 8 नवंबर की बैठक का आयोजन की व्यवस्था  पावर इंजीनियर एंड एम्प्लाइज एसोसिएशन द्वारा की जा रहा है इसमें सभी प्रमुख संगठन के अध्यक्ष और महासचिव सम्मिलित होंगे एवं मोर्चे का गठन कर निजीकरण के खिलाफ आंदोलन का शुभारंभ करेंगे और प्रदेश के हर एक विद्युत कर्मी का भविष्य सुरक्षित हो साथ ही निजीकरण से गरीब जनता मध्यमवर्गी उपभोक्ता किसान युवाओं पर पड़ने वाले दुष्परिणामों को लेकर सम्पूर्ण प्रदेश में जन जागरण कर इस लड़ाई को जन आंदोलन बनाया जाएगा बैठक के आयोजक होने के नाते हमने सभी संगठनों से संपर्क कर भोपाल पहुंचने का आग्रह किया है सभी ने सहमति दी है और अन्य संगठनों से भी चर्चा जारी है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *