घोड़ाडोंगरी। जिले के आदिवासी विकासखण्ड में कुछ नोकरशाहो के लिए चारागाह बने हुए है एक ऐसे ही अधिकारी पिछले दिनों अपना तबादला हो जाने के बाद से तबादला रुकवाने के लिए लगातार लामबंदी करवा रहे है ये पूरा मामला घोड़ाडोंगरी का है जहाँ से पिछले दिनों आरईएस के एसडीओ एवम जनपद पंचायत के सहायक यंत्री सीएस अलावा का बैतूल तबादला हुआ है तबादला होने के बाद श्री अलावा को देखकर ऐसा लगता है जैसे उनका आशियाना उजड़ गया हो क्योंकि श्री अलावा अपना तबादला रुकवाने के लिये सरपंचों से लगातार संपर्क कर रहे है और सरपंचों को अपना अफसरशाही का रौब दिखाकर जनप्रतिनिधियों के समक्ष तबादला रुकवाने के लिए लॉबिंग करवा रहे है घोड़ाडोंगरी के सरपंचों ने बताया की एसडीओ श्री अलावा द्वारा बैतूल जाकर खुद का तबादला रुकवाने की गुहार लगाने को कहा था और बैतूल जाने की पूरी व्यवस्था श्री अलावा द्वारा की गई थी इसके साथ सरपँच बताते है कि एसडीओ द्वारा उन्हें सत्तापक्ष के नेताओ के पास भी गुहार लगाने की बात कही गई थी श्री अलावा द्वारा बैतूल भिजवाए गए सरपंचों ने बताया कि बैतूल सांसद श्री दूर्गादास उइके जी से मुलाकात के दौरान श्री उइके ने श्री अलावा के खिलाफ बड़ी मात्रा में शिकायत और दिग्गज आदिवासी नेता पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके की नाराजगी का हवाला देते हुए हस्तक्षेप करने से स्पष्ट मना कर दिए श्री अलावा के तबादले को लेकर अधिकांश सरपँच प्रसन्न नजर आ रहे है क्योंकि 2 वर्षो में श्री अलावा के ऊपर अनेको आरोप लग चुके थे और उन पर सबसे बड़ा आरोप ये भी लगा है कि बिना काम हुए कामो की भी उन्होंने सीसी जारी कर दिए |

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *