• सारनी में वन महकमा अलर्ट

बैतूल (सारनी)। सतपुड़ा की वादियों में गिरे सारणी क्षेत्र की फिजा जंगल के राजा शेर को पसंद आ गई लगती है। आज फिर एक एक शेरनी ने सारणी की ओर रुख किया है। शेरनी के गले में लगे रेडियो कॉलर से इसके दमुआ रेंज से सारणी रेंज की ओर कूच करने की पुष्टि हुई है । वर्तमान में शेरनी का मूवमेंट राजडोह के आसपास के एरिया में बताया जा रहा है। शेरनी के मूवमेंट को लेकर सारणी में वन महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। राजडोह के आसपास के क्षेत्र में वनकर्मियों को शेरनी के मूवमेंट पर निगाह रखने के लिए तैनात किया गया है। जानकार बताते हैं कि दमोह रेंज से सारणी की ओर बढ़ रही है शेरनी इसी रफ्तार से चलती रही तो आज शाम तक सारणी के आसपास पहुंच सकती है। गौरतलब है कि पूर्व में भी दो बार सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से शेर सारणी तक पहुंच गए थे जिनमें से एक बार एसटीआर की टीम द्वारा ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू कर वापस ले जाया गया था। जबकि लगभग 6 माह पूर्व सारणी और शक्तिगढ़ के आसपास तक आ पहुंचे शेर का रुख हाथियों पर सवार STR के दल द्वारा वापस एस टी आर की ओर मोड़ दिया गया था। अब एक बार पुनः सारणी के आसपास शेर की हलचल होने से प्रशासन कि सरदर्दी बढ़ गई है और आम नागरिकों में भी डर बैठने लगा है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *