घोड़ाडोंगरी। कोरोना महामारी के काल मे नवरात्रि का महापर्व सोसल डिस्टेसिंग के साथ संपन्न हुआ इस वर्ष कोरोना के कारण धार्मिक आयोजन पर पूर्ण रूप से पाबंदी थी जिसके कारण देवी जागरण जैसे बड़े आयोजन नही हो पाए लेकिन वही दूसरी तरफ भक्तों की आस्था में कोई कमी नही देखी गई पूरे नवरात्र में माताओं बहनो ने सोसल डिस्टेसिंग का पूरा ध्यान रखते हुए माता की आराधना की घोड़ाडोंगरी के खेड़ापति माता मंदिर में प्रतिदिन माताओं बहनो ने खेड़ापति माता मंदिर में माता जी को जल अर्पण कर कोरोना महामारी से मुक्ति की कामना की|