सारनी। लॉक डाउन के पालन को लेकर एसडीओपी एवं टीआई पुलिस बल के साथ सड़को पर उतर गई है। वाहनों की चेकिंग के साथ बगैर जरूरी काम के बाहर नही निकलने की जनता को हिदायत दी है। गुरुवार को शॉपिंग सेंटर में एसडीओपी अभयराम चौधरी एवं टीआई महेंद्र सिंह चौहान ने वाहनों की चेकिंग एवं मास्क लगाकर वाहन चलाने की जनता से अपील की है। श्री चौधरी एवं टीआई श्री चौहान ने कहा कि इस महामारी की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में पुलिस विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। पुलिस 24 घण्टे कार्य कर रही है। घर से बाहर जाने वाले अपना परिचय पत्र जरूर साथ मे रखने कोई परेशानी नही होगी। अगर कोई आवश्यक कार्य नही हो तो घर से नही निकले। पुलिस आप के सहयोग के लिए सदैव तैयार है। टीआई महेंद्र सिंह ने कहा कि आवश्यक समान की बिक्री पर छूट दी जा रही है। परंतु भीड़ नही लगाए भीड़ लगाने से बीमारियों का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि एसडीओपी के माध्यम से मेडिकल एवं सब्जियों की बिक्री करने वाले लोगो को सुविधा के लिए पास भी दिए जा रहे है।
लॉक डाउन के पालन को लेकर सड़को पर उतरी पुलिस, जनता को दी समझाईस
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
1.93 करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
July 15, 2026
बैतूल-बरेठा घाट फोरलेन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा NHAI
July 15, 2026
बैतूल में रिटायर्ड एआरआई के मकान पर चला बुलडोजर
July 15, 2026
+ There are no comments
Add yours