सारनी। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 21 दिनों तक पूरे भारत में लॉक डाउन घोषित किया गया है। जिसके बाद से पूरे भारत में दुकानें, धार्मिक स्थलों को प्रमुख धर्म के लोगो द्वारा बंद करने का निर्णय लिया गया हैं। वही इसी क्रम में छिंदवाड़ा-सारनी-बैतूल मार्ग पर स्थित गुणवंत बाबा मंदिर को भी आगामी 15 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया गया हैं। जानकारी देते हुए गुणवंत बाबा युवा समिति पाथाखेड़ा के मुकेश डेहरिया, भोला पुजारी ने बताया कि कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी को देखते हुए समिति ने देश हित में मंदिर के पट आगामी 15 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि वह बाबा के दर्शन करने हेतु 15 अप्रैल के बाद ही मंदिर आए।