सारनी। लॉक डाउन के पालन को लेकर एसडीओपी एवं टीआई पुलिस बल के साथ सड़को पर उतर गई है। वाहनों की चेकिंग के साथ बगैर जरूरी काम के बाहर नही निकलने की जनता को हिदायत दी है। गुरुवार को शॉपिंग सेंटर में एसडीओपी अभयराम चौधरी एवं टीआई महेंद्र सिंह चौहान ने वाहनों की चेकिंग एवं मास्क लगाकर वाहन चलाने की जनता से अपील की है। श्री चौधरी एवं टीआई श्री चौहान ने कहा कि इस महामारी की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में पुलिस विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। पुलिस 24 घण्टे कार्य कर रही है। घर से बाहर जाने वाले अपना परिचय पत्र जरूर साथ मे रखने कोई परेशानी नही होगी। अगर कोई आवश्यक कार्य नही हो तो घर से नही निकले। पुलिस आप के सहयोग के लिए सदैव तैयार है। टीआई महेंद्र सिंह ने कहा कि आवश्यक समान की बिक्री पर छूट दी जा रही है। परंतु भीड़ नही लगाए भीड़ लगाने से  बीमारियों का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि एसडीओपी के माध्यम से मेडिकल एवं सब्जियों की बिक्री करने वाले लोगो को सुविधा के लिए पास भी दिए जा रहे है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *