
बैतूल। केन्द्रीय सडक,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज मंगलवार 25 अगस्त को प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रदेष की 11 हजार 427 करोड रू. की लागत वाली एक हजार 361 किमी लंबी 45 परियोजनाओ का षिलान्यास एवं लोकार्पण किया। वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए हुए कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री थावरचंद्र गेहलोत, नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल,फगनसिंह कुलस्ते, डा.व्ही.के.सिंह, प्रदेष के मंत्री गोपाल भार्गव, क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके सहित परियोजना से जुडे जनप्रतिनिधि शामिल थे। इस अवसर पर श्री गडकरी ने बैतूल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन चैडीकरण हेतू लगभग दो हजार करोड रू. की 140 किमी मार्ग की परियोजना का भी षिलान्यास किया। अपने उदबोधन में श्री गडकरी ने बैतूल -इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन के चैडीकरण की जानकारी देते हुए कहा कि ये मार्ग मेरे लिए भी महत्वपूर्ण है क्योकि इसी मार्ग से मै भी नागपुर आता जाता हूॅ। उन्होने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग से यात्रियो को घुमावदार रास्ते की अपेक्षा कम दूरी की सीधी सडक मिलेगी। केन्द्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग की इंदौर -हरदा सेक्षन 867 करोड रू., हरदा – बैतूल सेक्षन 555 करोड रू., चिचोली – बैतूल 620 करोड रू. की परियोजना का षिलान्यास किया। स्व.विजय कुमार खंडेलवाल की पहल हो रही साकार – बैतूल – इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग का सपना बैतूल संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व. विजय कुमार खंडेलवाल ने देखा था। जब उन्होने इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कराने का प्रयास किया तब यह सडक स्टेट हाईवे भी नही थी। तब तात्कालीन सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री राजनाथ सिंह ने इंदौर की सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन और बैतूल के सांसद विजय कुमार खंडेलवाल के विषेष आग्रह पर इस सडक को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया था। गौरतलब है कि यह हिन्दूस्तान की पहली ऐसी सडक थी जो स्टेट हाईवे भी नही थी जिसे विजय कुमार खंडेलवाल के प्रयासो से नेषनल हाईवे का दर्जा मिला था। विजय कुमार खंडेलवाल के निधन के बाद उनके सांसद पुत्र हेमंत खंडेलवाल ने भी राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार हेतू अथक प्रयास किए। इसके पश्चात पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे भी प्रयासरत रही। वर्तमान सांसद दुर्गादास उइके ने भी मार्ग के विस्तार हेतू प्रयास जारी रखे। जिसका सुखद परिणाम मंगलवार 25 अगस्त को सामने आया जब केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दो हजार करोड रू. की लागत की 140 किमी लंबी परियोजनाओ का षिलान्यास किया। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि इस राजमार्ग के फोरलेन मार्ग का चैडीकरण हो जाने से यह मार्ग और अधिक सुगम हो जाएगा। इस राष्ट्रीय राजमार्ग से बैतूल जिला जहां एक ओर महाराष्ट्र सहित दक्षिणी राज्यो से सीधा जुड जाएगा वहीं गुजरात के अहमदाबाद- सूरत जैसे शहरो से भी जुड जाएगा।
+ There are no comments
Add yours