• रानीपुर क्षेत्र में भूमाफिया का काला कारोबार शुरू, शासन को लगा रहे चूना, भाजपा नेता ने कहा कार्यवाही कराएंगे

सारनी / रानीपूर। रानीपुर क्षेत्र में इन दिनों भूमाफिया की गतिविधियां जोरों पर है। यहां खेती की भूमि पर अवैध रूप से प्लाट काट कर बेचने का धंधा धड़ल्ले से किया जा रहा है। भू-माफिया के इस अवैध धंधे के कारण जहां शासन को लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। वही अवैध रूप से की जाने वाली प्लाटिंग के कारण प्लाट विक्रेताओं को भी भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। भू माफिया की गतिविधियों को रोकने के लिए क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने शासन-प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उईके ने बताया कि 2 दिन पूर्व रानीपुर क्षेत्र के कई लोगों ने उनसे मुलाकात कर कृषि भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग किए जाने की ओर उनका ध्यान आकर्षित कराया था। स्थानीय नागरिकों की शिकायत सही है और जनता को भी भविष्य में परेशानियां उठानी पड़ सकती है इसीलिए वह इस मामले में शीघ्र ही शासन-प्रशासन को पत्र लिखकर कार्यवाही सुनिश्चित कराएंगे। श्री उईके ने कहा कि क्षेत्र की भोली भाली जनता को ठगने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *