सारनी / आमला। ग्राम कनौजिया खानापुर के कृषक गण जिसमें मुख्य रूप से  धनराज पुंडे ,प्रेम नारायण गंगारे ,योगेश सोनी, राजकुमार चौहान, मुंशी, टैटू ,रामदास, दीनदयाल ,गोकुल इत्यादि किसानों के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार महोदय आमला को ज्ञापन दिया गया  । किसानों द्वारा खरीफ फसल में मक्का और सोयाबीन की फसल की बुवाई की गई थी  अतिवृष्टि होने से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है सोयाबीन की फसल में पीला मोजेक लग गया है सोयाबीन फसल अत्यधिक बारिश की वजह से पूरी तरह खराब हो गई है सोयाबीन के झाड़ सूखने लगे हैं और फलिया भी टूट कर गिर गई है मक्का की फसल भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई है मक्का के झाड़ और जलने लगे हैं जिसके चलते मक्का की फसल सूखने लगी है।
किसानों के द्वारा ज्ञापन में निवेदन किया है कि  पटवारी द्वारा फसलों का सर्वे कराए जाएं तो प्रत्येक खेती किसानों के समक्ष सर्वे किया जाए तथा पंचनामा भी बनाया जाए और फसल की क्षतिपूर्ति का मुआवजा राशि भी दिया जाए । कोरोना वायरस जैसी महामारी  की वजह से आर्थिक हालत दयनीय होने लगी  है जिसे देखते हुए जल्द से जल्द फसलों का सर्वे कराया जाए, फसल बीमा प्रदान किया जाए ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *