सारनी। कोरोनावायरस कोविड-19 के लगातार मरीजों का इजाफा होने के बाद भी कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और बिना मास्क के ही सार्वजनिक स्थलों पर घूम रहे हैं जिसको देखते हुए नगर पालिका सारनी के राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त अभियान में मेन शापिंग सेंटर में चालानी कार्रवाई करते हुए बिना मास्क घूम रहे लोगों पर प्रति व्यक्ति 100 रूपये का जुर्माना लगाया बिना मास्क घूम रहे 7 लोगों से कुल 700 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है राजस्व विभाग के हितेश शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोनावायरस लगातार पैर पसार रहा है उसके बाद भी आम नागरिक गंभीरता से नहीं ले रहे जिसको देखते हुए नगर पालिका के द्वारा चालानी कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है जो लगातार नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों पर चालानी कार्रवाई का कार्य करेगा नगर पालिका आम जनता से अपील की है कि बिना मास्क सार्वजनिक क्षेत्र में ना घूमे नहीं तो नगर पालिका राजस्व विभाग चालानी कार्रवाई करेगा।