बैतूल। भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरूवार को कलेक्टर राकेष सिंह से मुलाकात कर उनसे लॉकडाउन के चलते गॉवों मे व्याप्त पेयजल संकट, गेंहू खरीदी मे हो रही असुविधा, प्रवासी को लाने, फसल बीमा आदि के संबंध मे चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल मे सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डॉ. योगेष पंडाग्रे, प्रदेष कोषाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल, जिलाध्यक्ष बसंत बाबा माकोडे़ शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को बताया कि गर्मी बढ़ते ही जिले मे पेयजल संकट गहरा गया है। उन्होने कहा कि गांव मे खनन कार्य की सूची पूर्व मे तैयार की गई थी जिससे ऐसे गांव मे स्वीकृति दी गई जहॉ अभी अधिक आवष्यकता नही है। तथा कई ऐसे गांव है जहॉ खनन की अभी तत्काल आवष्यकता है वे छुट गये है। भाजपा नेताओं ने पूर्व की सूची का पुनरीक्षण कर आवष्यकता वाले क्षेत्र मे खनन को प्राथमिकता देने के लिए कहा है।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि पूर्व मे गेहॅू खरीदी को लेकर सब ठीक चल रहा था परन्तु अब कुछ केन्द्रो पर मापदंडो को लगकर समस्या हो रही है। जिसमे शाहपुर सहित अन्य केन्द्र हैं। पार्टी नेताओं ने कलेक्टर से संज्ञान लेकर समस्या का निराकरण करने की मांग की है। इसी तरह प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देषो के अनुसार विभिन्न प्रदेषो से प्रवासी मजदूर एवं विद्यार्थीयो को लाने का काम शुरू किया गया है। उन्होने कलेक्टर से इस कार्य को समन्वय बनाकर करने की सलाह दी और प्राप्त सूची भी सौंपी। भाजपा नेताओं ने बताया कि बैतूल जिले मे वर्ष 2018-19 की फसल बीमा की राषी लगभग 97 करोड़ रू. प्राप्त हुई है। उन्होने बताया कि उस समय सर्वे मे कई विसंगतिया होने के कारण बहुत सारे गांव छूट गये थे। प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मांग की है मानवीयता के नाते इस संबंध मे बीमा कंपनीयों से चर्चा कर किसानों की मदद कराए। और तब के लापरवाह लोगों की जांच करवाकर कार्यवाही करे। पार्टी नेताओं ने कहा कि शासन की गाईडलाइन के तहत जिले मे लॉकडाउन के दौरान काफी रियायत दी गई है। परन्तु ऐसी खबरे भी आ रही है कि कहीं कहीं निर्देषो का पालन नही हो रहा है। उन्होने कलेक्टर से इस पर विषेष ध्यान देने को कहा है। कलेक्टर ने भाजपा प्रतिनिधि मंडल को आष्वस्त किया कि वे सभी बातो पर उचित कार्यवाही करेंगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *