सारनी। जन आदर्स स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर सोसाइटी के गणेश महस्की,सुनील सिह,,रवि देशमुख,सुभाष सिह,ने बताया कि बुद्ध पुर्णिमा के अवसर पर कोरोना वार्रियस जमीनी स्थर पर सफाई कर्मचारी काम कर रहे है। बुद्ध पुर्णिमा के अवसर पर इन्हे सम्मानित किया गया एव समिति के सदस्य सुबह इनके स्वलहार पोहा जलेबी की व्यवस्था कर नास्ता कराया। कोरोना वॉरियर्स की चिंता करते हुए जन आदर्श वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सभी कर्म वीरों को जमीनी स्थर पर जाकर उन्हे चाय,व स्वल्प आहार कराने का निर्णय लिया गया है जिसमे आज चौथे दीन पोहे जलेबी की व्यवस्था की है। प्रतिदिन जन आर्दशआदर्श वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यो द्वारा कोरोना कर्मवीरो को अपने कर्तव्य स्थान पर चाय,पोहा,समोसे,भजिया,बिस्कीट,व फल देने की व्यवस्था करायी जाएगी। आज इस अवसर पर जन आर्दश स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर सोसाइटी के जीपी सिह,नन्हे सिह,राकेश बारगे,सुभाष सिह,रवि देशमुख,तौफिक, संगत शास्त्री,मुकेश जयसवाल,राकेश दरवई,लकी निरापुरे उपस्थित थे ।