सारनी। व्यपारी संघ के अध्यक्ष रमेश हरोड़े ने बताया की कोरोना वायरस के कारण पुरे भारत में लगाए गए लॉक डाउन 3 में जिला कलेक्टर द्वारा ढील दी गई है जिसमें दुकानें चिन्हित कर समय अवधि निश्चित कर संचालित किए जाने का आदेश है किंतु विभिन्न विभिन्न प्रतिष्ठानों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित करने से व्यापारियों में भ्रम की स्थिति है जिसके कारण व्यापारी को अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कालीमाई व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हारोडे एवं अन्य पदाधिकारि देवेंद्र सोनी प्रकाश शिवहरे ने बताया कि कलेक्टर आदेश पर दुकानें संचालित की जा रही है किंतु आदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार ना होने से व्यापारियों में भ्रम की स्थिति है और कई व्यापारी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को चालू नहीं कर पा रहे हैं समय अवधि को लेकर भी व्यापारियों में असमंजस है नगर पालिका परिषद सारणी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कलेक्टर आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार कर , मुनादी कराकर व्यपारीयो और आम जनो के बीच में भ्रम की स्थिति को समाप्त किया जाए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *