
सारनी। गुरुवार को पंडित दीनदयाल अंतोदय रसोई में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अभय राम चौधरी एवं दीनदयाल रसोई के सभी सदस्य गण और संरक्षक के तत्वधान में कोरोना योद्धा सारणी क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य कर्मियों का साथ ही पत्रकार बंधुओं का भी सम्मान का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम गौतम बुद्ध जयंती के अवसर पर बुद्ध भगवान की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके पश्चात अनुविभागीय अधिकारी अभय राम चौधरी, सारणी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, पंडित दीनदयाल अंतोदय रसोई के संरक्षक रंजीत सिंह, सुधाचंद्रा, स्वास्थ्य विभाग की डॉ शर्मा मैडम, सेन मैडम सरेआम सर एवं चोपन थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत के आतिथ्य में सभी आशा कार्यकर्ता अस्पताल की नर्स बहनों एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के ऊपर पुष्प वर्षा कर सभी कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अभय राम चौधरी जी ने कहा कि वास्तव में इस भीषण महामारी में हमारी जो आशा कार्यकर्ता बहने हैं हमारी डॉक्टर बहने हैं यह फ्रंटलाइन की कार्य करते है हम पुलिस विभाग दूसरी लाइन में अपने आप को पाते हैं सबसे पहले जैसे महामारी से युद्ध लड़ने वाले हमारी यह सभी बहने और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं हमें गर्व है हमारे कर्मचारियों पर हमारी बहनों पर जिन्होंने अपनी जान अपने परिवार की परवाह किए बिना इस कार्य में लगी हुई है। हम आपको कितना भी सम्मानित करें फिर भी आपके कार्य की गरिमा को नमन करते हैं। इसके पश्चात थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने कहां की बहुत ही सौभाग्य की बात है आज पंडित दीनदयाल रसोई में हम सभी एक साथ एकत्रित होकर हमारे सबसे आगे इस महामारी के समय खड़े होने वाले योद्धाओं का हम सम्मान करने के लिए एकत्रित हुए हैं। आपके द्वारा किया गया कार्य सारणी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कार्य है, आप जो यह समय दे रही हैं इसे याद रखा जाएगा। अंत में रंजीत सिंह सुधा चंद्रा ने उपस्थित सभी कोरोना योद्धाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके कार्यों के लिए उनको कोटि-कोटि पूरे समिती के सदस्यो की ओर से नमन किया तथा समस्त पत्रकार बंधु समस्त पुलिस विभाग के उपस्थित पुलिस कर्मचारियों उपस्थित सारणी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर शर्मा मैडम एवं उनकी पूरी टीम को आभार व्यक्त कर सभी को एक से भोजन के लिए आमंत्रित कर सभी कार्यकर्ताओं के साथ सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भीम बहादुर थापा,किशोर बर्दे,रेवा शंकर मगर दे,राकेश सोनी, मुकेश यादव, सुनील मोखड़ै,विनय मदने, धर्मेंद्र वर्मा, शिवम मालवीय, महादेव विश्वकर्मा विनोद झर बड़े, नारायण झरबड़े, सुनील पाटिल, राहुल कापसे सहित पंडित दीनदयाल विचार मंच के सभी विचारक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours