• स्वाद और स्वास्थ्य से लबरेज रहा प्रदेशाध्यक्ष का उपहार
  • वनोपज और श्री अन्न उत्पाद बनाने वालों को किया प्रोत्साहित

बैतूल। दीपावली के त्यौहार पर कुछ मीठा हो जाए का स्लोगन घर-घर तक पहुंच गया है। इसी स्लोगन के चलते लोग दीपावली को मिठाईयों का त्यौहार मानने लगे हैं लेकिन सादगी और सरलता इसके पीछे कहीं गुम होती नजर आ रही थी। इस बार की दीपावली पर ऐसा कुछ नया देखने को मिला जिसने ना सिर्फ बरसों बरस पुरानी संसाधन विहीन और सादगीपूर्ण जीवनशैली को जीवंत कर दिया बल्कि दीपावली की खुशियों में चार चांद लगा दिए। इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फार वोकल के स्लोगन को भी चरितार्थ कर दिया।
जी-हाँ हम बात कर रहे हैं बैतूल विधायक और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के द्वारा अखबार नवीसों को दिए गए दीपावली उपहार की। वाकई में जैसा नाम वैसा काम भी दिखाई दिया। जब उपहार को खोला गया तो स्वाद के साथ स्वास्थ्य का अद्भूत संगम भी देखने को मिला जिससे दिल गदगद हो गया। बात खुशी की इसलिए है क्योंकि उपहार में जो सामग्री थी वह ना सिर्फ सेहत का पूरा ध्यान रखने वाली थी बल्कि सामग्री को बनाने वाले स्वसहायता समूह को प्रोत्साहित करने का काम कर रही थी। जैसा की ऊपर लिखा है कि सादगी और सरलता के प्रतीक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की व्यक्तिगत और राजनैतिक कार्यप्रणाली से सभी वाकिफ है, ठीक इसी सादगी की तर्ज पर उन्होंने चकाचौंध वाले गिफ्ट हैंपर की जगह स्थानीय उत्पाद और उत्पादकों को प्रोत्साहित करने का ना सिर्फ काम किया है बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल के स्लोगन को भी यथार्थ में कर दिखाया है।
तो आईए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल द्वारा जो उपहार दिया गया है उसमें क्या-क्या सामग्री है? इस पर थोड़ी सी चर्चा कर लेते हैं, निश्चित रूप से खबर पढऩे वालों की सोच में जरूर कुछ ना कुछ परिवर्तन अवश्य होगा। उपहार की टोकनी की यदि बात करें तो इस टोकनी को खरीदने से जहां बांस उद्योग और बंशकार समाज के लोगों को प्रोत्साहित करने का कार्य हुआ वहीं उन्हें एक मंच भी उपलब्ध हुआ है। इसी तरह से बैतूल जिले के पर्यटन क्षेत्र कुकरू की कॉफी की चर्चा तो हर जगह होती है लेकिन कुकरू की कॉफी का स्वाद श्री खण्डेलवाल ने अखबार नवीसों को कराया है। उनके उपहार में रखी हुई कुकरू की कॉफी से कॉफी उत्पादकों का उत्साह दोगुना होगा। नांदा में वन विभाग के माध्यम से स्वसहायता समूह द्वारा एकत्र किया जाने वाला शहद सेहत के लिए कितना लाभदायक होता है यह किसी को बताने की आवश्यकता नहीं है। इसी तरह से वनधन केंद्र खामला में तैयार की गई आंवला केंडी में गुणों की भरमार होती है। कुटकी और बाजरा का ठण्ड के मौसम में उपयोग करने से जहां सेहत तंदुरूस्त रहती है वहीं इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने अपने उपहार में बड़े-बुजुर्गों के लिए शहद, कुटकी, बाजरा का समावेश किया है तो वहीं बच्चों को भी आंवला केंडी और शाहपुर के अरन्य स्वसहायता समूह द्वारा तैयार किए गए महुआ बिस्किट (कुकीज) की भेंट दी है। बच्चों को यह चीज बेहद पसंद आती है।
ऐसा जिले मेंं पहली बार देखने को मिला है कि दीपावली के पर्व पर किसी उपहार में पूरे परिवार को जोडऩे के लिए वन औषधि से निर्मित उत्पादकों को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शामिल किया हो। निश्चित रूप से सादगी की मिसाल कहे जाने वाले बैतूल विधायक और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के बारे में यूं तो बहुत कुछ लिखा जा सकता है लेकिन उनका उपहार देखकर लोकल फार वोकल की प्रधानमंत्री की मंशा जमीनी स्तर पर साकार हो रही है। दीपावली पर बांटे गए इस उपहार ने जहां पूरे परिवार के स्वाद और स्वास्थ्य का ध्यान रखा गया है वहीं उनके नवाचार ने स्थानीय उत्पादकों को भी एक मंच प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की है जिसकी नि:संदेह प्रशंसा की जानी चाहिए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *