- पूर्व सैनिक संगठन ने दीपावली पर शहीदों को किया नमन, देश के वीर जवानों के नाम रोशन की दीपशिखा
- परिवार के साथ दिवाली मनाएं, लेकिन एक दीप शहीदों के नाम भी जलाएं : सुरेश यादव
बैतूल। दीपावली पर्व पर पूर्व सैनिक संगठन जिला बैतूल द्वारा कारगिल चौक पर एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने दीप प्रज्वलित कर देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
कार्यक्रम में संगठन के उपाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि हम सभी परिवार के साथ दीपावली मना रहे हैं, लेकिन देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के सम्मान में एक दिया उनके नाम भी अवश्य जलाना चाहिए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नरेश राजू मालवी, उपाध्यक्ष सुरेश यादव, गुलाब राव डांगे, संजय नरवरे, जगदीश झोड़, सुरेश धाड़से, राजेश पेशवे, सह सचिव हरीश राठौर सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।