बैतूल। कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय छिंदवाड़ा द्वारा कोयला पेंशनधारकों के लिए नवंबर 2026 में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 16 नवंबर को डुंगरिया (कन्हान एरिया), 18 नवंबर को परासिया (पेंच एरिया) और 20 नवंबर को पाथाखेड़ा में शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा 1 से 30 नवंबर तक प्रत्येक कार्य दिवस में छिंदवाड़ा स्थित सीएमपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय के फैसिलिटेशन सेंटर में भी जीवन प्रमाण पत्र जमा किए जा सकेंगे।
पेंशनधारकों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ), आधार कार्ड और बैंक पासबुक साथ लाने होंगे। यह सुविधा नि:शुल्क रहेगी। सहायक आयुक्त (प्रभारी) एस. जी. गोस्वामी ने पेंशनधारकों से समय पर प्रमाण पत्र जमा करने की अपील की है।
कोल माइन सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ (एचएमएस) जिला बैतूल के अध्यक्ष दिनकर साहू एवं महामंत्री डी. आर. झरबडे ने जिले के सभी कोयला पेंशनरों से 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र बनवाकर संबंधित बैंक में जमा करने की अपील की है, ताकि पेंशन भुगतान में कोई परेशानी न हो। जानकारी के लिए दूरभाष 07152-242716 पर संपर्क किया जा सकता है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *