• भाजपा कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद

बैतूल। तेंदूपत्ता संग्राहकोे के बोनस वितरण कार्यक्रम में बैतूल पधारें प्रदेश के मुखिया डा.मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने कहा कि संगठन की दृष्टि से बैतूल के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी कुछ ज्यादा ही बढ गई है क्योकि बैतूल के विधायक हेमंत खंडेलवाल प्रदेश भाजपा का नेतृत्व कर रहे है। उनका अधिकांश समय प्रदेश के प्रवास में व्यतीत हो रहा है। उनकी कमी को  पूरा करने का दायित्व बैतूल के एक एक कार्यकर्ताओं के कंधे पर है। हम आने वाले समय में पहले से भी अधिक मतों से भारतीय जनता पार्टी को सफलता दिलाएगें। बैतूल जिले के पूराने राजनीतिक इतिहास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब कांग्रेस के लोग बैतूल को अपना राजनीतिक चरागाह समझते थें। गुफराने आजम और शेर खान किसी को भी टिकीट दे देते थें। बैतूल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण भाजपा लगातार मजबूत होती गई। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बैतूल जिले का अनवरत विकास हो रहा है। आज मैनें लगभग चार सौ पचास करोड के विकास कार्यो का लोकापर्ण एवं भूमिपूजन किया है एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी की मांग पर 600 करोड के विकास कार्याे की घोषणा की है। आने वाले समय में बैतूल जिला विकास की दृष्टि से पूरे प्रदेश में अग्रणी जिला होगा और संपूर्ण मध्यप्रदेश में पर्यटन, आदिवासी संस्कृति, सिंचाई, अद्योसंचरना विकास के क्षेत्र में, सडक कनेक्टिविटी, खेल सुविधाओं में बैतूल जिले की एक अलग पहचान होगीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संवाद में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से सीएम हाउस में पधारनें का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार सहित पार्टी के सभी विधायक , जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका व परिषद के अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं मोर्चा ,प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *