• मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, समर्पण के 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग‘ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल शुक्रवार 09 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम टीटी नगर स्टेडियम में प्रातः 10ः30 बजे होगा। कार्यक्रम में प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मध्यप्रदेश शासन के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, महापौर, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *