बैतूल। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राज्यमंत्री एवं बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल 9 एवं 10 अक्टूबर को बैतूल जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री पटेल 9 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे भोपाल से बैतूल जिले के प्रभातपट्टन के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री श्री पटेल दोपहर 3 बजे प्रभातपट्टन पहुंचकर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। अगले दिन 10 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे प्रभारी मंत्री श्री पटेल स्थानीय कार्यक्रम एवं जामठी-बैतूल में आयोजित अखिल भारतीय कबड्डी समारोह के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।  कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 12 बजे राज्यमंत्री श्री पटेल बैतूल से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 3 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *