बैतूल। विधायक हेमंत खंडेलवाल 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक श्री खंडेलवाल प्रातः 8:30 बजे गांधी चौक कोठी बाजार बैतूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान स्वच्छता कर्मियों का सम्मान भी किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 9 बजे किराड़ समाज मंगल भवन भगत सिंह वार्ड सदर, प्रातः 10:30 बजे विश्वकर्मा मंदिर गंज बैतूल तथा दोपहर 12 बजे इंटरनेशनल स्कूल विनोबा वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।