- बूथ से प्रदेश स्तर तक सतत संवाद और समन्वय संगठन की मजबूती का मूल आधार
- संगठन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ‘मन की बात’ में लोगों की सहभागिता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई
- कांग्रेस के पास जनता के विकास और प्रदेश के भविष्य को लेकर कोई विजन नहीं है
- भाजपा संगठन आधारित दल, जबकि कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है
- मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन मजबूत, सक्रिय और व्यापक है, इसे बनाएं रखना हमारी जिम्मेदारी- श्री बिप्लब कुमार देब
- पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में करेंगे जीत हासिल
- संगठन के मार्गदर्शन को गंभीरता और प्राथमिकता के साथ लेकर आगे बढ़ें – श्रीमती रेखा वर्मा
- मध्यप्रदेश का संगठन देश में आदर्श, सबको साथ लेकर आगे बढ़ना हमारा संकल्प होना चाहिए
- जनविश्वास को बनाए रखते हुए सेवा और संगठन के विस्तार पर फोकस रहना चाहिए – श्री चंद्रशेखर
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी व सांसद श्री बिप्लब कुमार देब, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चन्द्रशेखर ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों एवं मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि संगठन की सक्रियता का असर अब बूथ स्तर पर भी दिखाई दे रहा है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बूथ स्तर की सहभागिता में पिछले कुछ महीनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अभी तक बेहतर कार्य किया गया है। आगामी कार्यक्रमों को भी बेहतर करने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी व सांसद श्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा का संगठन मजबूत, सक्रिय और व्यापक है। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के कारण कांग्रेस हमारे मुकाबले में नहीं है। कांग्रेस संगठन लगातार कमजोर हो रहा है और वहां असंतोष एवं टूट की स्थिति दिखाई दे रही है। विपक्षी दलों के पास जनता के विकास और प्रदेश के भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट विजन नहीं है। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा ने कहा कि भाजपा मध्यप्रदेश में अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत से पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। सभी कार्यकर्ता संगठन के मार्गदर्शन को प्राथमिकता देते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन मजबूत और सक्रिय है। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद देश में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। गांधी जयंती पर खादी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश देना जन-जन पहुंचाना हमारा लक्ष्य है ।
सेवा संकल्प अभियान भी सफलतापूर्वक जारी – श्री हेमंत खण्डेलवाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए जिला, मंडल और बूथ स्तर तक नियमित बैठक, प्रवास और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद सुनिश्चित किया गया है। जिलों और संभागों की बैठकों का कार्यक्रम तय किया गया है। प्रदेश के पदाधिकारी जिलों में पहुंचकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं। संगठन की सक्रियता का असर अब बूथ स्तर पर भी दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बूथ स्तर की सहभागिता में पिछले कुछ महीनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अभी तक मध्यप्रदेश में बेहतर कार्य हो रहे है। आगामी कार्यक्रमों को भी बेहतर करने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्रों और बूथ की टोली के साथ नियमित बैठकें करें तथा शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ टोली के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करें। इसी व्यवस्था के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को नीचे तक और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। बैठक में जिन विषयों पर बातचीत हुई उन्हें बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकार की योजनाओं और संगठन के कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे।
नियमित बैठक, प्रवास और प्रशिक्षण से संगठन होगा मजबूत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि जिला प्रभारियों को जिला कोर कमेटी के साथ नियमित बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं और इन बैठकों में आने वाले विषयों, सुझावों और संगठनात्मक आवश्यकताओं को जिला नियमित प्रभारी के माध्यम से संभाग प्रभारी तक पहुंचाया जाएगा, ताकि आवश्यक कार्रवाई समय पर सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि संगठन में संवाद की यह सतत प्रक्रिया प्रदेश से लेकर बूथ तक कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को मजबूत करने का माध्यम है। साथ ही, प्रशिक्षण गतिविधियों को भी लगातार विस्तार दिया जा रहा है। नियमित बैठक, प्रवास, प्रशिक्षण और बूथ स्तर तक सतत संपर्क के माध्यम से संगठन को और अधिक सक्रिय बनाते हुए जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
ऐसा कार्य करें कि दायित्व बदलने के बाद भी कार्यकर्ता सम्मान से याद करें – श्री बिप्लब कुमार देब
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी व सांसद श्री बिप्लब कुमार देब ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में दायित्व मिलना या दायित्व से हटना स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन किसी भी परिस्थिति में कार्यकर्ता की नाराजगी संगठन से नहीं जुड़नी चाहिए। संगठन में काम करने वाले प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखंे और संगठनात्मक कारणों से किसी भी कार्यकर्ता में असंतोष न रहे। जिस पदाधिकारी को जो दायित्व मिला है, वह अपने दायित्व को पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि संगठन में मंडल, जिला, संभाग, शक्ति केंद्र, बूथ और पन्ना प्रमुख तक दायित्वों की स्पष्ट व्यवस्था है। प्रत्येक स्तर का पदाधिकारी अपने दायित्व का प्रभावी निर्वहन करंे, यही संगठन की मजबूती का आधार है। पद स्थायी नहीं होता, लेकिन कार्यकर्ता के बीच किया गया काम और बनाया गया विश्वास लंबे समय तक याद रहता है। इसलिए पदाधिकारी अपने कार्यकाल में ऐसा काम करें कि पद समाप्त होने के बाद भी कार्यकर्ता उन्हें सम्मान और विश्वास के साथ याद करें।
भाजपा के लिए राजनीति सत्ता का नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी व सांसद श्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति सत्ता का नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। संगठन और सरकार बेहतर तालमेल के साथ काम करने का सकारात्मक लाभ मध्यप्रदेश की जनता को मिलता है। भाजपा में लोकतांत्रिक संवाद और सामूहिक निर्णय की परंपरा है। सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं और आगे भी इस कार्य को निरंतर बनाए रखेंगे। शालीनता, अनुशासन और संवाद भाजपा की कार्य संस्कृति की पहचान है। नेतृत्व के बीच समन्वय और संवाद को और मजबूत किया जाएगा। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी का आचरण पार्टी की मर्यादा और परंपराओं के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि कांग्रेस के लंबे शासनकाल में आदिवासी क्षेत्रों के विकास और वहां की समस्याओं के समाधान के लिए क्या ठोस कदम उठाए थे। राहुल गांधी कांग्रेस के शासनकाल का हिसाब जनता को दें। उन्होंने कहा कि भाजपा दिखावे की राजनीति नहीं, बल्कि निरंतर जनसेवा में विश्वास करती है। भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर समय जनता के बीच रहता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में संगठन की मजबूत परंपरा और अनुभवी कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम है। ऐसे में सरकार और संगठन दोनों की जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारियों के सामने कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने की विशेष जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और पद से अधिक संगठन तथा व्यक्तिगत हित से ऊपर कार्यकर्ता के सम्मान और विश्वास को प्राथमिकता देंगे।
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा-श्रीमती रेखा वर्मा
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन मजबूत और सक्रिय है। बैठक में संगठन को लेकर जो मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है, उस पर पूरी गंभीरता और प्राथमिकता के साथ फोकस करते हुए आगे बढ़ेंगे। बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और संवाद स्थापित किया जाएगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भी निरंतर जारी रहेगा। पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक संगठन पूरी तैयारी और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगा तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत और सामूहिक प्रयासों के आधार पर आगामी पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में सफलता हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन को लेकर मिले मार्गदर्शन को पूरी गंभीरता के साथ लेकर हमें संगठन की प्राथमिकताओं और निर्देशों को कार्यकर्ताओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना होगा। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को और सक्रिय करना होगा, ताकि कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और समन्वय को प्राथमिकता दी जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना हमारी प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। इसके लिए कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए नियमित बैठक और प्रवास करने के साथ-साथ बूथ स्तर तक संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देना होगा। संगठन की कार्यपद्धति के अनुरूप सभी कार्यों को गति देकर सामूहिक प्रयासों से संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय किया जाना हम सभी का नैतिक कर्त्तव्य है।
कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही भाजपा संगठन की असली ताकत- श्री चंद्रशेखर
भाजपा के प्रदेश सगंठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा आज जिस मुकाम पर पहुंची है, उसके पीछे वर्षों का संघर्ष, त्याग और लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। अनेक कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि संगठन की इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा को अपना मूल आधार बनाकर जनता के विश्वास को हमेशा कायम रखना है। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और निरंतर जनसेवा के माध्यम से हम आने वाले समय में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे। मध्यप्रदेश भाजपा के संगठनात्मक कार्यों और कार्यपद्धति को देश में एक ऑदर्श के तौर पर देखा जाता है। हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं, इसलिए हमें संगठन में सभी को साथ लेकर चलना है और आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ना है। देश की जनता का जो जनविश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति बना है, उसे और मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद देश में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा और सरकार की योजनाओं से उन्हें जोड़ने का प्रयास करना होगा। 02 अक्टूबर शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर हमें खादी और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान भी बेहतर तरीके से चल रहा है और आगामी कार्यक्रम भी पूरी गति, समन्वय और सफलता के साथ संचालित हो यह सुनिश्चित करना है।