• कोलइंडिया के डब्लू सी एल पाथाखेड़ा की तवा-2 खदान में करीब दो मीटर तांबा चोरी कर ले जाते कर्मचारी पकड़े गये
  • डब्ल्यूसीएल पाथाखेड़ा की सुरक्षा टीम ने रंगे हाथ बिजली फिटर को थैले से 2 मीटर लम्बा तांबाले जाते तवा 2 खान के मोहरे पर पकड़ा

पाथाखेड़ा। कोल इंडिया की वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) की तवा-2 खदान में कंपनी के एक कर्मचारी द्वारा करीब दो मीटर तांबा चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। सुरक्षा टीम ने कर्मचारी को तांबे के साथ पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार डब्ल्यूसीएल के सुरक्षा प्रभारी ऋतुराज के नेतृत्व में सुरक्षा टीम ने कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को पकड़ा। टीम में संजय, सरेयाम सहित अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल रहे।सुरक्षा टीम द्वारा मामले में पूछताछ की जा रही है। साथ ही, तांबा खदान से बाहर ले जाने के संबंध में जांच को दबाने की कोशिस पाथाखेड़ा प्रबंधन द्वारा की जा रही है। 15 घंटे बीत जाने के बाद भी पाथाखेड़ा प्रबंधन के द्वारा पुलिस में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है
जिससे साफ़ प्रतीत हो रहा हे की पाथाखेड़ा प्रबंधन किसी ना किसी के दवाब में ये मामला दबा रही है!

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *