• क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार एवं पार्षदगण रहे पूरे समय मौजूद, नपा ने रक्तदाताओं को कराया स्वल्पाहर व भोजन

सारनी। सेवा संकल्प अभ्यिान 2026 के गुरुवार 1 अक्टूबर को पॉवर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में शाम तक 118 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। जिसे जिला रक्तकोष में जमा कराया गया। उक्त रक्त का उपयोग जरूरतमंदों हेतु किया जाएगा। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विभिन्न 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को पावर जनरेटिंग कंपनी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ आमला-सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षदगणों, जिला रक्तदान अधिकारी डॉ. अंकिता सीते, पॉवर जनरेटिंग कंपनी के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय रघुवंशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। विधायक डॉ. पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान करने वालों का हौसला बढ़ाया। शाम तक कुल 118 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में सुधा चंद्रा, पार्षदगण भीम बहादुर थापा, छाया अतुलकर, संगीता धोटे, हरिता पाल, भावना माकोड़े, योगेश बर्डे, गणेश महस्की, अजाबराव धोटे, आकाश पंद्राम, गोलू राजपूत, दीपक सिनोटिया, विशाल सिंह ठाकुर, प्रमोद सिंह, भरत सिंह, समीर मसीद, राजकुमार नागले समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। संचालन रंजीत डोंगरे एवं आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने किया।

सारनी का विकास नहीं थमने दिया जाएगा: विधायक

आमला-सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। यह मानवता की सेवा का सबसे अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा सारनी में एतिहासिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ है। डॉ. पंडाग्रे ने कहा कि सारनी के विकास को रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा अभी एक यूनिट का काम शुरू हुआ है इसके बाद दूसरी यूनिट का काम भी शुरू होगा। खदानों का काम भी प्रारंभ हो गया है। सारनी में विकास और रोजगार की कोई कमी नहीं रहेगी। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि सारनी में नगर पालिका द्वारा करोड़ों के विकास कार्य विधायक डॉ. पंडाग्रे के नेत्रत्व में किए जा रहे है। इन्हें सतत जारी रखा जाएगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *