- सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया आयोजन, स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण, जलसंरक्षण समेत अन्य क्षेत्रों में किया कार्य।
सारनी। सेवा संकल्प अभ्यिान 2026 के तहत नगर पालिका क्षेत्र में शासकीय बालक हायर सेंकडरी स्कूल एवं कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों ही स्कूलों में 50-50 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में सुबह 11 बजे से आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद प्रवीण सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे एवं स्कूल की प्राचार्य अंजनी भालेकर एवं बालक शाला की प्राचार्य सरिता झरबड़े समेत अन्य लोगों की उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं विकसित भारत संकल्प 2047 को जन-जन तक पहुंचाने का उददेश्य है। इसे लेकर लगातार जागरूकता लाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने कहा कि विद्यार्थी पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में उपयंत्री रविद्र वराठे के आलावा विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थे।