बैतूल। गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी के लिए शासन द्वारा सुमन यूएसजी डिजिटल पोर्टल की शुरूआत की गई है। अब गर्भवती महिलाओं को निजी सोनोग्राफी केन्द्रों पर निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा मिलेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि शासकीय चिकित्सालय जहां सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां उपचार हेतु आने वाली हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी के लिए चिकित्सक द्वारा निजी सोनोग्राफी संस्थानों में रैफर किया जाएगा।
सीएमएचओ डॉ हुरमाड़े ने बताया कि सरकारी अस्पताल के चिकित्सक द्वारा ओपीडी पर्ची पर सोनोग्राफी लिखने के बाद पोर्टल पर एंट्री की जाएगी, एन्ट्री के तुरंत बाद गर्भवती महिला के मोबाइल पर सात दिन के वेध ई-वाउचर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगा, महिला इस ई-वाउचर को लेकर जिले के चिन्हित सोनोग्राफी सेंटर पर जाकर निःशुल्क सोनोग्राफी करा सकती है, महिला को कोई शुल्क नहीं देना होगा, इसका भुगतान सीधे शासन द्वारा निजी सेंटरों को किया जायेगा। इसके लिए जिले में 14 सुमन यूएसजी सेंटर पंजीकृत किये गये हैं। आर्शीवाद नर्सिग होम रानीपुर रोड गऊठाना बैतूल, डॉ सिंग अल्ट्रा साउंड एवं कलर डापलर क्लीनिक लिंक रोड महावीर वार्ड, आरोग्य निकेतन नर्सिग होम बैतूल गंज, पाढर हॉस्पिटल पाढर, गोवर्धन क्रिटीकल केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिंक रोड बैतूल, चौहान मल्टी स्पेशलिटि हॉस्पिटल सिविल लाईन हाउसिंग बोर्ड, रघुवंशी महिला क्लीनिक पारेगांव रोड मुलताई, क्रिस मेमोरियल हॉस्पिटल ताप्ती वार्ड मुलताई, श्री गजानन सेंटर कोठी बाजार बैतूल, श्री मोहिनी रेडियोलॉजी सेंटर महावीर वार्ड बैतूल, कृष्णा सोनोग्राफी चन्द्रशेखर वार्ड लिंक रोड बैतूल, कुपार हॉस्पिटल खंजनपुर बैतूल, आनंत सोनोग्राफी सेंटर कारगिल चौक बैतूल, सर्मपण मदर एण्ड मल्टी केयर हॉस्पिटल दादावाडी रोड कोठी बाजार बैतूल इन पंजीकृत सोनोग्राफी सेंटरों पर रेफर गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी निशुल्क की जाएगी।