बैतूल। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय नारी जागरण समारोह 6 सितंबर को छत्रपति शिवाजी सांस्कृतिक भवन सदर बैतूल में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती ताई बारस्कर ,प्रमुख अतिथि निर्मला चौधरी , अरुणा देशमुख , कार्यक्रम समन्वयक शालू पांसे , गंगा बर्डे , आयोजक तहसील समन्वयक सुरेश पांसे उपस्थित थे। मुख्य अतिथि पार्वती ताई बारस्कर जिन्होंने हमारे बहनों को समझाया कि हम कैसे आगे बढ़े उसके बाद रश्मि साहू , रजनी सोनी, ने गुरुदेव के नारी जागरण के बारे में बताया । निर्मला चौधरी ने आओ गढे संस्कार वान पीढ़ी पर समझाया व मार्गदर्शन देते हुए बताया कि 17 से 27 सितंबर तक पुंसवन संस्कार जिले के प्रज्ञापीठो और शक्तिपीठों व चिकित्सालयों में आयोजित किए जाएंगे।
अंजलि धोटे ने गायत्री मिशन के बारे में बताया । माधुरी मस्की ,गुरु बिनाज्ञान नहीं के बारे में बताया । डॉ प्रतिभा रघुवंशी ने ‌भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी‌ , कार्यक्रम में प्रमिला सिमैया, करुणा वर्मा किरण खंडेलवाल सुनीता देशमुख मीरा एंथोनी, नेहा गर्ग साक्षी शर्मा, पूनम खंडेलवाल उपस्थित थी।
इस अवसर पर जिला समन्वयक रविशंकर पारखे , सह समन्वयक राजकुमार पालीवाल एवं पंडित धनराज धोटे ने भी बहनों को ‌ मार्गदर्शन दिया। जिला समन्वयक रवि शंकर पाररखे ने बाल संस्कार शाला संचालन के बारे मे बताया।
कार्यक्रम का संचालन नारी जागरण प्रभारी सुमित्रा चिल्हाटे ने किया।आभार कुसुम ओमकार ने व्यक्त किया। । मुकेश ‌वर्मा ने लक्ष्मी तरु के 24, पौधे व गायत्री परिवार का साहित्य भेंट किया ।
नारी जागरण कार्यक्रम में 300 से अधिक बहिने उपस्थित थी ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *