• पी.आई.सी. की बैठक में 120 प्रस्तावों पर हुई चर्चा
  • मठारदेव तलहटी मंदिर में लगेंगे डेकेरेटिव पोल लाइट
  • स्मार्ट शौचालय का प्रावधान, मिनी पोकलेन
  • शांति वाहन खरीदेगी नगर पालिका

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में मंगलवार 11 अगस्त 2026 को प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक का आयोजन शाम 5 बजे से किया गया। इसमें विभिन्न 120 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। तकरीबन सभी को पी.आई.सी. ने मंजूरी दी। मुख्यतः जय स्तंभ पर 100 फीट उंचा तिरंगा लगाने, सारनी की अंबेडकर प्रतिमा के पास फव्वारा लगाने और शहर में सात स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय बनाने पर सहमति बनी। बैठक में लिए गए ज्यादातर प्रस्तावों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सौंदर्गीकरण कार्य किए जाने को मंजूरी दी गई। नगर पालिका में अध्यक्ष कक्ष में आयोजित उक्त बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पीआईसी सदस्य, दशरथ सिंह जाट, भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, भावना माकोड़े, बेबी ठाकुर, रोशनी झपाटे, संगीता धुर्वे एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य के अलावा अन्य शाखा प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में शहर में निर्माण कार्यों, सामग्री की वार्षिक दरों, कर्मचारियों के अवकाश व अन्य प्रकरणों पर चर्चा हुई। नगर पालिका सीमा क्षेत्रांतर्गत सौंदर्गीकरण के अंतर्गत निर्मित पाकों (वार्ड 9,17,24,35 एवं बाबा साहेब अम्बेडकर प्रतिमा के समीप शापिंग सेंटर सारनी) में फाउन्टेन (फव्वारा) लगाया जाएगा। सारनी में अंबेडकर प्रतिमा पर पूर्व निर्मित छतरी को हटाकर नवीन स्टील छतरी एवं अन्य सौंदर्यकरण कार्य होंगे। इसके अलावा वार्डों में सीसी रोड, आरसीसी नाली, पेवर ब्लाक फिक्सिंग, सीसी रिन्यूअल कोट, बाउंड्रीवाल, सार्वजनिक मंच, पुलिया पैराफिट वाल, टिन शेड निर्माण समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

पार्कों में गार्डरूम, सार्वजनिक स्थलों पर आर.ओ. वॉटर कूलर लगेंगे

साप्ताहिक बाजार सारनी, पाथाखेड़ा, शोभापुर, जय स्तंभ चौक सारनी, ई लायब्रेरी पाथाखेड़ा, शोभापुर बस स्टॉप, न.पा.स्वागत द्वार बगडोना, कुल 7 स्थलों पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण होंगे। मस्जिद चौक सारनी, जय स्तंभ चौक सारनी, बस स्टेंड पाथाखेड़ा, शोभापुर बस स्टॉप, रिलायंस पेट्रोल पंप बगडोना, कुल 5 स्थलों पर सार्वजनिक आर.ओ. वाटर कूलर निर्माण होगा। विभिन्न पार्कों में जिम उपकरण एवं बच्चों के झूले लगाने पर विचार हुआ। जय स्तंभहाईमास्ट नेशनल फ्लेग स्थापित करने, मठारदेव मंदिर प्रवेश द्वार से तलहटी मंदिर तक रोड के दोनों ओर डेकोरेटिव पोल लाईट स्थापना लगाने का निर्णय हुआ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *