• सशक्त पंचायत से समृद्ध ग्राम की ओर बढ़ रहा आमला-सारणी क्षेत्र

आमला। आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने ग्रामीण विकास और सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज ग्राम पंचायत अंधारिया में 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित भव्य एवं सर्वसुविधायुक्त “अटल ग्राम सुशासन सदन” का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. पंडाग्रे ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि हर ग्राम पंचायत में आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन हो, ताकि ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ उनके गांव में ही मिल सके। “सशक्त पंचायत – समृद्ध ग्राम” के उद्देश्य से निर्मित यह भवन पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता लाएगा और आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण संभव होगा।
लोकार्पण के अवसर पर जनपद पंचायत आमला के अध्यक्ष गणेश यादव, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर, मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, सरपंच श्रीमती मीनावती नरेंद्र गडेकर, भाजपा नेता हरि यादव, नितिन गौतम, अशोक नागले, सतीश हारोडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक डॉ. पंडाग्रे के प्रयासों की सराहना की और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *