सारनी। 2 मई को भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी में सारनी सेक्टर में शिवाजी प्रांगण में दूसरे दिन पंडित दीनदयाल रसोई मैं भोजन का वितरण किया गया। आज भोजन के वितरण करने वालों में  सुनील अग्रवाल, अरविन्द सोनी के जन्मदिवस होने पर, एव व्यपारी राजू बतरा द्वारा आज के भोजन की व्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से 225 पैकेट भोजन वार्ड नंबर 1 से लेकर वार्ड 5 तक लगभग 60 परिवारों में वितरण किया जा रहा है। यह परिवार मै वे लोग हैं जिनके पास ना तो शासन की योजनाओं का कोई लाभ नहीं पहुंच रहा है इसमें कुछ मध्यमवर्गीय परिवार भी है जो वास्तव में जरूरतमंद है असहाय हैं जिनके पास अभी कोई व्यवस्था नहीं है। सारनी सेक्टर में सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा यह व्यवस्था की गई है भोजन पैकेट व्यवस्था में रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा, भीम बहादुर थापा, रेवाशंकर मगरदे, मुकेश यादव, विनय मदने, राजकुमार नागले, सुनील मौखेंडे, धर्मेंद्र वर्मा, विनोद झरबडे,
राहुल कापसे, माधव विश्वकर्मा, सतीश कोसे, सुनील पाटील, प्रदीप साहू,,नारायण झरबड़े,गंगाधर चढोंकार, शिवम मालवीय, नत्थू देशमुख, अनिरुद्ध मालवीय आदि लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग है।

आज के भोजन वितरण कार्यक्रम में रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा के द्वारा आह्वान किया गया है जो भी सज्जन इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर सकें एवं सभी जरूरतमंद लोगों तक हम अपना कर्तव्य का निर्माण करते हुए भोजन पहुंचाने की प्रयत्न कर रहे हैं और सारनी क्षेत्र के आम नागरिकों से भी यह निवेदन है कि ऐसे पुण्य कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए इस कार्य में शासन के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई भी सहयोग लिए बिना संपूर्ण सारणी के सामाजिक धार्मिक प्रतिष्ठानों के सहयोग से पंडित दीनदयाल रसोई का संचालन किया जा रहा है। और यह आगामी 17 तारीख तक जब तक लॉक डाउन की स्थिति है दीनदयाल रसोई के सभी कार्यकर्ता जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों को भोजन पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *