महामारी से असहाय लोगो के लिये 11000 रू का चेक सौपा
सारनी।
कोरोना वायरस (कोविड-19) से उत्पन्न हुए संकट को देखते हुए सामाजिक संगठन व्यापारी सभी लोग अपने स्तर पर क्षेत्र के जरूरतमंद व्यक्ति तक भोजन पहुंचाने में प्रयास करें इसी तरह शिवा क्ष० लोन्हारी कुनबी समाज शोभापूर बगड़ोना ने भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी सी के मेश्राम को जरूरतमंद के लिए 11000 रू का चेक प्रदान किया। नगर पालिका सारनी क्षेत्र के जरूरतमंद के भोजन के लिए प्रतिदिन कुछ ना कुछ सहयोग किया जा रहा है। उसी श्रंखला में शोभापूर बगड़ोना के क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज संगठन द्वारा नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णता पालन करते हुए गरीब जरूरतमंद व्यक्तियों के भोजन हेतु श्री सीके मेश्राम मुख्य नगरपालिका अधिकारी को 11000 रू जरूरतमंदों की मदद हेतु प्रदान किया गया। इस अवसर पर कुन्बी समाज के प्रमोद दरवई, नत्थू देशमुख, रामराव राने, ज्ञानदेव दवन्दे, मनोज बागद्रे, अमृतराव देशमुख उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *