सारनी। भाजपा के जिला मन्त्री रंजीत सिंह ने प्रेस नोट जारी कर बताया की नपा क्षेत्र सारनी में लॉक डाउन के उपरांत भी कई स्थानों पर अवैध इंग्लिश शराब बड़े स्तर पर विक्रय की जा रही है । जो नियम विरुद्ध है प्रप्त  जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग द्वारा सारनी क्षेत्र की अंग्रेजी एवं देसी शराब दुकानों को शील किया जा चुका है उसके उपरांत भी नगर  दर्जनों स्थानों पर अवैध शराब उच्य मुल्य पर बेच कर कालाबाजारी की जा रही है एंव कई शरारती तत्व शराब पी कर नगर मे उत्पाद मचाते हूवे धूम रहे है।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला मंत्री रंजीत सिंह ने बताया कि जिस स्तर पर क्षेत्र में अवैध शराब उच्च मूल्य पर विक्रय की जा रही है वह चिंताजनक है। बगड़ोना एव सारनी पाथाखेड़ा की  दुकान सील होने के बावजूद भी भारी मात्रा में इंग्लिश शराब का ब्रिक्री कोयलांचल एवं विद्युत नगरी में अवैध शराब का बिकना कहीं न कहीं संदेश पैदा करता है। क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है निवेदन है कि क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब स्थलों पर छापामार कार्रवाई की जाए साथी ही अवैध शराब विक्रेताओं को शराब उपलब्ध कराने वाले पर आबकारी विभाग ठेकेदार पर भी कार्यवाही की जानी चाहीए । बगड़ोना,सारनी,पाथाखेड़ा  दुकान सील होने के समय स्टाक की पुनः गिनती की जाये एव क्षेत्र मे बीक रहे अवैध  अग्रेजी शराब की बोतल पर किस दुकान की मार्किग है उसे जाँच कर उस ठेकेदार पर प्रकरण दर्ज की जाना चाहीए जिसकी सिकायत भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह ने क्षेत्रिय विधायक, जिला कलेक्टर,  पुलिस अधीक्षक बैतूल एवं आबकारी विभाग बैतूल से भी की है ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *