- जयवंती हॉक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 5 जुलाई को आयोजित होगा कार्यक्रम
बैतूल। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं निपुण भारत कार्यक्रम 2023 के अंतर्गत शिक्षा और स्वास्थ्य को सुदृढ़ और बेहतर बनाने के लिए राज्य और केंद्र स्तर पर बच्चों के लिए कई शैक्षणिक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रेरक नेतृत्व में केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद श्री दुर्गादास उइके के अथक प्रयासों से भारत सरकार के उपक्रम हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत यूनिसेड संस्था के सहयोग से जिले के 27,778 विद्यार्थियों को डेस्क युक्त शैक्षणिक बैग वितरित किए जाएंगे।
स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम 5 जुलाई 2026 को अपराह्न 3 बजे जयवंती हॉक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैेतूल के अटल सभागार में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैतूल संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके होंगे। कार्यक्रम में समस्त विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष एवं भारत सरकार के खान मंत्रालय के नीति सलाहकार तथा राजभाषा समिति के सदस्य अवनीश त्रिपाठी भी उपस्थित रहेंगे।
यूनिसेड संस्था भारत की एक अग्रणी संगठन विकसित भारत के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभिन्न आईआईटी के साथ देश भर में सामुदायिक शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए नवाचारों की शुरुआत करते हुए ग्रामीण, वंचित, कमजोर वर्ग के जीवन को बदलने के लिए एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
+ There are no comments
Add yours